श्री कृष्ण ने कहा है की जीवन एक संघर्ष है, एक चुनोती है ,परीक्षास्थल है ,रणक्षेत्र है -इसका सामना करना होगा ,परीक्षा देनी होगी ,संघर्ष तब तक रहेगा जब तक साँस चलेगा ,इसलिए संघर्ष से भागना नहीं स्थिर होकर उसका साना करना
दूसरों को समझाने के लिए अनेकों शास्त्र ,दर्शन ,तथा ज्ञान विज्ञान के ग्रन्थों को पढ़ने की आवश्यकता होती है! परन्तु स्वयं को समझाने के लिए उन सभी पर दृढ विश्वास और उनका आचरण करना होता है !
इस दु:खभरी दुनिया में दो ही चीजें हैं -प्रसन्नता से आनंदित होकर गाओ अथवा दु:खों से पीड़ित होकर रोओं! जिंदगी प्रसन्नता का दूसरा नाम है !हर क्षण ,हर पल मुस्कराने का नाम जीवन है !